पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग चार लाख रुपये की सात मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग चार लाख रुपये की सात मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान विगत रात्रि घोसियाना मार्ग से बालूडीहा चौराहा के रास्ते चोरी की मोटर साइकिल बेचने पलिया की तरफ जा रहे 2 मोटर साइकिलों सहित 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया गया है।

पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग चार लाख रुपये की सात मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

पुलिस द्वारा अभियुक्त जितेन्द्र कुमार उर्फ पट्टे पुत्र रामचन्द्र, कौशल किशोर पुत्र बन्नू, जितेन्द्र वर्मा पुत्र नन्द किशोर वर्मा को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशानदेही पर मो० नौरंगाबाद में स्थित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ पट्टे उपरोक्त के घर में छिपाकर रखी चोरी की अन्य 5 मोटर साइकिलें बरामद की गईं। अभियुक्तगण का शहर लखीमपुर व आस-पास के थाना क्षेत्रों से मोटर साइकिल चोरी करने का एक सुसंगठित गिरोह है जो चोरी की मोटर साइकिलें इकट्ठा करके उनके नम्बर प्लेट में हेर-फेर कर धोखा-धड़ी कर बदल देते हैं तथा पड़ोस के राष्ट्र नेपाल ले जाकर अच्छे दामों पर बेचकर अवैध धनोपार्जन करते थे। इनके पास से
7 अदद चोरी की मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version