रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसी के कई चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है गैस सिलेंडर | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ मिर्जापुर (यूपी), NIT:

रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसी के कई चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है गैस सिलेंडर | New India Times

रसोई गैस की किल्लत से परेशान अस्मिता गैस सर्विस के उपभोक्ताओं को ठंड के मौसम में उपभोक्ताओं की सुबह से कई चक्कर लगानी पड़ रही है इसके बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है। गैस न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
सीटी ब्लाक क्षेत्र स्थित अस्मिता गैस एजेन्सी की वितरण व्यवस्था लड़खड़ा गई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को गैस के लिए सुबह से ही एजेन्सी पर पहुंचना पड़ रहा है। इसके बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रहा है। शनिवार से ही निर्धारित तिथियों पर गैस की गाड़ी नहीं पहुंची पिछले तीन दिन से लोग एजेन्सी का चक्कर लगा लगा कर उपभोक्ता परेशान है लेकिन उन्हे खाली ही लौटना पड़रहा हैं। उपभोक्ताओं ने सुबह से ही अपने-अपने सिलेंडर लाइन लगा रखे हैं। अभी तक उन्हें गैस उपलब्ध नही हो सकी है जिसको लेकर उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। इधर एजेंसी मैनेजर सुरेश द्वारा बार बार जाम मे फंसे होने का हवाला दिया जा रहा है वहीं उपभोक्ता द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने उज्वल योजना अंतर्गत ज्यादा मात्रा में कनेक्शन बांट दिया है जिसकी वजह से गैस उपभोक्ता बढ़ गये हैं औऱ एजेन्सियों को गैस की सप्लाई नहीं मिल पा रही है जिसके वजह से गैस की किल्लत बनी हुई है। एक महिला ने कहा की प्रधानमंत्री द्वारा सिलेण्डर मिलने से क्या फायदा जब हम लोगों को चूल्हा फूंकना पड़ रहा है, इससे तॊ अच्छा होता कि गैस की आदत ही ना डाला जाता। वहीं दूर 4 किलो मीटर दूर से एक मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने बताया कि हम तीन दिन से अपने काम का अकाज कर गैस एजेन्सी का चक्कर लगा लगा कर थक चुका हू लेकिन अभी तक गैस उपलब्ध नहीं हो पाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version