सड़क सुरक्षा अभियान: सड़क सुरक्षा अभियान के पहले दिन पुलिस ने बड़ी संख्या में काटे चालान | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले /नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

सड़क सुरक्षा अभियान: सड़क सुरक्षा अभियान के पहले दिन पुलिस ने बड़ी संख्या में काटे चालान | New India Times

धुलिया में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर से हेल्मेट अनिवार्य हो गया है। पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे के फ़रमान से करीब चालीस लोगों के शहर में पांच -पांच सौ रुपये के चालन काटे गए जिसके चलते शहर यातयात के इस अभियान के प्रति नागरिकों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने इस दौरान पुलिस कर्मियों से काफी देर तक वाद विवाद किया। लोगों ने बताया कि इस तरह का अभियान चलाया जाना था तो पुलिस ने इसकी जागृति विभिन्न माध्यमों के द्वारा क्यों नहीं की गई। लेकिन आला अधिकारी के आदेश के चलते बिना हेल्मेट के वाहनों को चलाने के अपराध में पांच पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया।

मतलब आप धुलिया शहर सहित ज़िले में बाइक चला रहे हैं तो 4 फरवरी 2019 से आपको हेल्मेट पहनना अनिवार्य होगा। शहर में दिन ब दिन सड़क दुर्घटनायें बढ़ रही हैं इसलिए अदालत के आदेश को लागू करने का निर्णय ज़िला पुलिस अधीक्षक ने लिया है।

लगभग दस साल पहले भी धुलिया में हेल्मेट अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया था पर इस निर्णय के बाद, अलग-अलग संस्था, संगठन और राजनीतिक दलों ने एक समिति निर्माण कर के हेल्मेट अनिवार्य करने के निर्णय का विरोध किया था जिसके बाद यह निर्णय पीछे ले लिया गया था।

पूरे देश में सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 35 हजार लोगों मौत हेल्मेट न पहनने की वजह से हुई है। यह चौंकाने वाले आंकड़े कुछ दिन पहले ही सामने आये थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश देने के बाद भी दुपहिया वाहन धारक हेल्मेट का उपयोग नहीं करते हैं ऐसा पुलिस अधीक्षक ने नोटिस किया है। यह बात ध्यान में रखते हुए ही पुलिस ने हेल्मेट अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। इस तरह की चर्चा पुलिस कर्मियों में व्यक्त की है।

अब एक ही फिर से किसी पूर्व सूचना के पुलिस अधीक्षक ने शहर में हेल्मेट पहनने के सख्त के आदेश दिए हैं लेकिन नागरिकों में बिना किसी कोई ज़न जागृत करे इस तरह जुर्माने की मोहिम के आगाज़ से आम आदमी ने नाराजगी जताई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version