नाबालिग किशोरी को भगा कर बलात्कार करने वाला युवक गिरफ्तार | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा(महाराष्ट्र), NIT;​नाबालिग किशोरी को भगा कर बलात्कार करने वाला युवक गिरफ्तार | New India Times
बुलढाणा तहसिल अंतर्गत के ग्राम बोराला की 17 वर्षीय नाबालिग लडकी को झांसा देकर भगा ले जाने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले 28 वर्षीय युवक के अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलढाणा ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम बोराला निवासी आरोपी संतोष विश्वनाथ जाधव ने इसी गांव की एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर 28 फ़रवरी को अपने साथ भगा ले गया था। घटना सामने आने के बाद गांव में खलबली मच गई थी। किशोरी के पिता ने 3 मार्च को बुलढाणा ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संतोष जाधव के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया था। ​नाबालिग किशोरी को भगा कर बलात्कार करने वाला युवक गिरफ्तार | New India Timesपुलिस और आरोपी के परिजन इस युगल की तलाश में थे कि आरोपी के पिता ने इस युगल को खोजने के बाद उन्हें ले कर सीधा बुलढाणा ग्रामीण थाने में पहुंचाया।  पुलिस ने दोनों का ज़िला सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराई जिसमें किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाये जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व बाल संरक्षण अधिनियम की भी धाराएं लगा दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से संतोष जाधव को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है जबकि पीड़ित किशोरी को सरकारी रिमांड होम के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले की जांच थानेदार अशोक कंकाले कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version