बिज़ली विभाग जान कर भी बना हुआ है अंजान, गोला गोकर्णनाथ के भीड़भाड़ वाले चौराहे पर लगा बिजली पोल दे रहा है दुर्घटना को दावत | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बिज़ली विभाग जान कर भी बना हुआ है अंजान, गोला गोकर्णनाथ के भीड़भाड़ वाले चौराहे पर लगा बिजली पोल दे रहा है दुर्घटना को दावत | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ के भीड़भाड़ वाले चौराहे पर लगा बिजली का पोल किसी भी समय बहुत बड़े हादसे को दावत देकर लोगों की जान ले सकता है। ये बिजली का पोल अपने गैर जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की खुलेआम पोल खोल रहा है।

आपको बताते चलें कि सिनेमा चौराहा शिवम काम्प्लेक्स के सामने लगा बिजली का पोल जो पूरी तरह नीचे से गल चुका है और किसी समय किसी वाहन की चपेट में खाई टक्कर से बहुत बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है जिसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल होगा जिसके कारण बड़े पैमाने पर लोगों की जान जा सकती है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जान कर भी इससे अंजान बने हुए हैं। आसपास के दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों की मानें तो कई बार इस बिजली के पोल को लेकर गोला हाइडिल में सूचित किया गया लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी हैं कि कान पर जूँ तक रेंगता नज़र नहीं आ रहा है। अगर निकट भविष्य में यह बिजली का पोल न हटाया गया तो इससे हुई अनहोनी दुर्घटना का असली जिम्मेदार कौन होगा???

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version