मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
मैनपुरी जिले में मतगणना स्थल में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा कीपोल कुछ चोचोरों ने खो कर रख दी है। एक तरफ जहां प्रशासनिक अमला कृषि उत्पादन मण्डी में रखी ईवीएम की सुरक्षा में लगा हुआ है वहीं दूसरीरओर उसी मण्डी परिसर में ही एक ही रात में तीन आढ़तों में चोरों ने तिजोरियां तोड़ कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।
मैनपुरी के नवीन मण्डी परिसर को इन दिनों ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के मद्देनजर अभेद्य गढ़ में तब्दील कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले की निगरानी कराई जा रही है। एक हिस्से में स्ट्रांग रूम बनाए जाने की वजह से यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है।लेकिन रविवार रात चोरों ने मंडी में वंशीगौहरा निवासी बृजपाल चौहान की जेएच ट्रेडिंग कंपनी से तिजोरी में रखे 25 हजार रुपए, मोहल्ला अग्रवाल निवासी अजय यादव की भारत एंड संस से 23 हजार रुपए की नकदी और राजा का बाग निवासी जयसिंह बाल किशन ट्रेडिंग कंपनी से 15 हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब व्यापारी आढ़त पहुंचे तो तिजोरी के टूटे ताले पडे देखकर उनके होश उड़ गए। तलाशी की तो पला चला कि लेन-देन के लिए रखी नकदी चोरी हो चुकी है। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने विरोध जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आढ़तियों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार यहां चोरी की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह का कहना है कि चोरी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
