अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 97 वीं जयंती कार्यक्रम का कल 2 फरवरी को किया जाएगा आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार)), NIT:

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 97 वीं जयंती कार्यक्रम का कल 2 फरवरी को किया जाएगा आयोजन | New India Times

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 97 वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन कल 2 फरवरी 2019 को किया जाएगा।

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 97 वीं जयंती कार्यक्रम का कल 2 फरवरी को किया जाएगा आयोजन | New India Times

सर्वहारा क्रांति के अमर सेनानी जिन्हें लोग प्यार से बिहार लेनिन का कर भी संबोधित करते हैं उनके जयंती दिवस 2 फरवरी 2019 को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के बैनर तले राजधानी पटना के गौतम बुद्ध विहार में आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप के साथ -साथ समाज में जागरूकता लाने के साथ ही शोषित, वंचित एवं गरीब के हित में काम करने वाले समाजसेवी एवं विद्वानों को “सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य रत्न अवार्ड” से सम्मानित भी किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि, यह संगठन देश में फिर से करुणा मैत्री भाईचारा, पूर्णसमाज निर्माण के लिए कार्यरत है।

कार्यक्रम का उद्धघाटनकर्ता खान एवं भूतत्व मंत्री विनोद सिंह कुशवाहा, मुख्य अतिथि डॉ प्रेम कुमार (कृषि मंत्री),
कृष्ण नंदन वर्मा (शिक्षा एवं विधि बिभाग मंत्री), पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार के साथ कई गणमान्य अतिथि नेभी अपनी सहमति प्रदान की है। देश भर से करीब दस हजार युवा साथी उक्त कार्यक्रम में भाग लेने पटना आ रहे हैं।

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 97 वीं जयंती कार्यक्रम का कल 2 फरवरी को किया जाएगा आयोजन | New India Times

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नागमणि कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे और हरिओम कुशवाहा (कार्यक्रम प्रभारी), चंद्रिका सिंह दांगी (मीडिया प्रभारी), डॉ मुकेश कुमार (मंच संचालन), सुरेश प्रसाद (स्वागत अध्यक्ष) होंगे।

इस आशय की जानकारी संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version