महिलाओं से पता पूछने के बहाने लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला लुटेरा आया भोपाल पुलिस के शिकंजे में | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

महिलाओं से पता पूछने के बहाने लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला लुटेरा आया भोपाल पुलिस के शिकंजे में | New India Times

भोपाल के बागसेवनियां थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो महिलाओं से पता पूछने के बहाने लूटपाट की घटना को अंजाम देता था।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी साउथ सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि 24/01/2019 को थाना बागसेवनियां इलाके के 19 ए साकेत नगर तथा थाना शाहपुरा के अल्कापुरी से एक मोटरसाइकिल से दो आज्ञात युवकों द्वारा चैन एवं मंगलसूत्र छीन कर मौके से फरार होने का सनसनीखेज़ घटना सामने आया था। उक्त घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुये एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसके छान बीन में पता चला कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले इंदौर के निवासी हैं। पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंच कर
शशांक सक्सेना पिता उपेन्द्र उर्फ उपदेश कुमार सक्सेना उम्र 26 वर्ष निवासी क्लासिक स्वाथिक सिटी इंदौर को गिरफ्तार कर जब उस से पूछताछ की आरोपी शशांक द्वारा बताया गया कि वह अपने भाई की मोटरसाइकिल अपाचे से राजधानी भोपाल आता था और यहां पर वह उम्रदराज महिलाओं से पता पूछने के बहाने अकेला होने पर उनके गले से सोने की सामग्री लूटकर वापस इंदौर लौट जाता था।
आरोपी के कब्जे से चार सोने की चैन, एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09 VD 6416 बरामद की गई है। वहीं एक अन्य आरोपी कबीर सक्सेना पिता उपेन्द्र उर्फ उपदेश कुमार सक्सेना उम्र 24 वर्ष की तलाश की जा रही है।
एसपी साउथ सम्पत उपाध्याय का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ में अन्य कई वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version