नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
जामनेर कि सीबीएसई पैटर्न वाली बोहरा सेंट्रल स्कूल में कलाविष्कार 2019 का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक श्रीमती वैशाली मोरे की अगुवाई में अध्यापक स्टाफ़ ने समारोह के लिए छात्रों को प्रशिक्षित किया। इसी बीच सायन्स प्रदर्शनी में गौरव प्राप्त मेधावी छात्रों के संशोधनों को सार्वजनिक पंडाल में स्थान दिया गया। “बेटी बचाओ बेटी पढाओ, तंबाखू रोधी तथा एक कदम स्वच्छता की ओर” विषयों पर जनजागृति करते बैनर्स को भी दर्शनी जगहों पर लगाया गया।
समारोह की अध्यक्षता डाॅ श्री उल्हास पाटील ने की। समारोह के लिए प्रमुख अतिथी के रुप मे प्रभारी पुलिस अधिक्षक श्री. सचिन कदम और उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहल कदम उपस्थित रहे।
