'आई लव यू बापू' तस्वीर चूमते विजय शंकर यादव ने कहा तुम नफरत फैलाओ हम प्यार फैलाएंगे | New India Times

हनीफ खान, लखनऊ (यूपी), NIT:

'आई लव यू बापू' तस्वीर चूमते विजय शंकर यादव ने कहा तुम नफरत फैलाओ हम प्यार फैलाएंगे | New India Timesरालोद पूर्वान्चल यूथ अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने समाचार चैनलों पर चल रहे गांघी के पुतले को गोली मारने की कार्यशैली को संज्ञान में लेकर कहा कि आप को अवगत करना चाहता हूं कि देश में 2019 चुनावी वर्ष है। कुछ अराजक तत्व सिर्फ लोकप्रियता पाने की चाह में देश में नफरत की राजनीति को बल दे रहे हैं। ऐसे लोगों को जिला वार प्रदेश वार देश की कानून व्यवस्था को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करें।

ऐसे लोगो जिन पर बड़े आपराधिक मुकदमे चल रहे हो उनको सभा करने पर रोक लगाए जाएं। ऐसे लोग जो जनसभा के माध्यम से गाली गलौज करते हों उनको सभा करने रोक लगे। देश महत्वपूर्ण है जो अहिंसा के रास्ते से ही आगे बढ़ेगा। गांघी जी ने जो रास्ता दिखया उसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। हिंसा से मानवता प्रभावित होती है। गांधी जी भारत के राष्ट्रनायक है, उनका पुतला फूंकना पुतले को गोली मारना ये देश का अपमान है। इस वीडियो को जिस भी भारतीय ने देखा है उससे उनमें काफी आक्रोश है। समय रहते इस तरह के क्रिया कलापों को रोका जाये: विजय शंकर यादव, पूर्वान्चल युथ अध्यक्ष रालोद, उत्तर प्रदेश।

सादर प्रेषित सम्मानित आम जनों से निवेदन

आप सम्मानित नागरिकों से निवेदन है कि गाली गलौज करने वाले नेताओं व नफरत फैलाने वालों से दूर रहें और उनके झांसे में न आयें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version