बाइक-मैजिक की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

बाइक-मैजिक की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली मोहम्मदी के गोला शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम गोकन बरैचा के समीप मोहम्मदी से जा रही मैजिक से घटना घटी है। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मैजिक यूपी 27 के 7754 से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार नन्हें पुत्र रामस्वरूप 45 साल उनकी पत्नी उर्मिला 40 साल कोरऊकुइया शाहजहांपुर मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि रामसागर पुत्र बुद्धा 30 साल वनकेतारा थाना रौजा गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शाहजहांपुर के लिए रेफर किए गए हैं ज़िनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शाहजहांपुर रास्ते में जाते समय राम सागर की भी मौत हो गई। वहीं मैजिक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत के बाद दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल में रखे झौले से रुपए और पैसे निकालने की कोशिश से मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक डी.के.सिह ने उस व्यक्ति को दबोच लिया है।

बाइक-मैजिक की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह ने बताया कि घटना वाली मैजिक को अपने कब्जे में ले लिया गया है। मैजिक चालक मौके से भागने में सफल हो गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतकों के परिजनों ने बताया कि तीनों लोग सगे रिश्तेदार हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मृतक परिवार 2 बीघा जमीन बेचकर अपने घर जा रहे थे और परिवार में शादी थी। वहीं नन्हें के तीन लड़के और दो पुत्रियां हैं। वही राम सागर के भी 3 लड़के और दो पुत्रियां हैं। इस घटना से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version