वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के ग्राम जनकपुर ग्रंट नं 18 के प्राथमिक स्कूल परिसर में सामाजिक समरसता, सह खिचड़ी भोज एव कवँल वितरण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक किया गया।अध्यक्षता सांसद पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू एव संचालन विनोद वर्मा ने किया।जबकि आयोजन लौंग श्री यादव एवं इंद्रजीत यादव ने किया।मुख्य अतिथि विधायक एवं जिला अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी त्योहार सनातन संस्कृति ,एकता एवं भाई चारे का संदेश देते हैं इसलिए इन्हें आपस में मिलकर मनाया जाना चाहिए।विशिष्ठ अतिथि बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्या डाक्टर प्रीति वर्मा ने कहा मकर सक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता ,आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है यह मौसम को नई ऊर्जा प्रदान करता है। अतिथियों ने साधु सन्तों, महिलाओं को कवँल भी बांटे। कार्यक्रम को विजय शुक्ला रिकूँ, सुरजन लाल वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, सुशील त्रिवेदी, विजय महेश्वरी, मुन्ना लाल अवस्थी फौजी, राकेश वर्मा एडवेकेट, नौबत सिंह लाल वहादुर यादव एडवेकेट ने सम्बोधित किया।इस मौके पर विजय वर्मा, अध्यक्ष सुरेश वर्मा, राम नरेश वर्मा, प्रहलाद पटेल, आशीष पांडेय, फारुख खां, रिया जुल्ला, संजय यादव, पंकज यादव, रामपाल यादव, प्रदीप दीक्षित, राजीव शुक्ला, अनुज मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
