मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; 
- मौसम की मार से बढी बीमारियां
- डॉक्टर वसूल रहे हैं मनमानी फीस।
यवतमाल शहर में मौसम के उतार चढाव से दिन में गर्मी और रात में सर्द के कारण कई लोग बिमार हो रहे हैं।सर्दी, बुखार आदि बीमारियों से बच्चों से लेकर बूढों तक परेशान हैं। इस का फायदा उठाकर डॉक्टर मनमानी कर मरीजों से 700 रू से लेकर 500 रूपये तक फीस वसूल कर मरीजों की कमर तोड़ रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के शहर में डाक्टरों के मनमाना फीस वसूली का गोरख धंदा बडी जोरों से चल रहा है। नोटबंदी के बाद से ही आम जनता वैसे भी परेशान है, लेकीन डॉक्टरों की जेबे नोटो से भरी रहती हैं कारण है मरीजों से मनमानी वसूली। जिला प्रशासन भी इस बात को नजरअंदाज कर रही है जिस कारण गरीबों की लुट हो रही है। जानकारी के अनुसार चाईल्ड स्पेशालिस्ट डॉ.तारक साहब के यहाँ सुबह से शाम 9 बजे तक 200 रू फी है और रात में जानेपर 400 रूपये फीस ली जाती है। डाॅक्टर अपनी मनमानी कर मरीजों से पैसे लूट रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। जनता ने प्रशासन से ऐसे डॉक्टरों पर लगाम लगाने की गुहार की है।
