मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ नायक फिल्म के हीरो अनिल कपूर की तर्ज पर कर रहे हैं काम | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ नायक फिल्म के हीरो अनिल कपूर की तर्ज पर कर रहे हैं काम | New India Times

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की सरकार किसानों को लेकर सख्त है और जय किसान फसल ऋण माफी योजना में लापरवाही बरतने वालों पर एक के बाद एक धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है अभी हाल ही में दो सागर और कटनी में सरकारी बैंकों के प्रबंधकों पर एफ आई आर दर्ज भी की गई है और लापरवाही ढिलाई बरतने पर पांच कलेक्टर सतना ग्वालियर अनूपपुर भिंड सागर को अल्टीमेटम दिया गया है और बताया जा रहा है कि किसानों की कर्ज माफी के आवेदन 70 फ़ीसदी कम आये हैं जिसको लेकर सीएम कमलनाथ खासे नाराज है ! सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जन किसान फसल ऋण योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टरों से समय पर ऋण माफी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं और कलेक्टरों से कहा गया है की पात्र किसानों से आवश्यक दस्तावेज ही लिया जाए कुछ जिलों में कर्ज माफी की कार्यवाही में लापरवाही की रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों से समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष में किसानों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाए उन्होंने कलेक्टरो को निर्देश दिए हैं कि वह स्वय किसानों की पीड़ा को समझते हुए जिम्मेदारी लेकर इस कार्य को पूरा करें ढिलाई बरतने पर कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version