मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बुरहानपुर के तत्वाधान में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया और नेपानगर क्षेत्र की नव निर्वाचित विधायक श्रीमती सुमित्रा कासडेकर का सम्मान समारोह आज रविवार को होटल उत्सव में आयोजित किया गया, जिसमें दोनों विधायकों का पुष्प मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिंह भेंट किए गए।
इस अवसर पर ज़िले के गैर शासकीय विद्यालयों के संचालक गण और प्राचार्य गण के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिरकत की। बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने निजी विद्यालयों की शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका को बताते हुए उनके द्वारा किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को सराहा और उनकी उपलब्धियों को सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि बताया वही नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर ने भी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित प्रथम कार्यक्रम की बधाई दी। कार्यक्रम को सर्वप्रथम शिक्षाविद आनंद चौकसे ने संबोधित किया और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन को हर संभव मदद और सेवा देने को कहा इसी क्रम में शिक्षा विभाग की ओर से प्रभारी ज़िला शिक्षा अधिकारी सैयद अतीक़ अली व डीपीसी अशोक शर्मा ने शिरकत करते हुए दोनों अधिकारियों ने भी एक के बाद एक शिक्षा विभाग की नीतियों और आरटीई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय परिहार (इंपीरियल अकैडमी), उपाध्यक्ष विजय राठौर (ज्ञानदीप विद्यालय शाहपुर), सचिव श्रीमती आस्था राय (आशा निकेतन स्कूल), सह सचिव सैय्यद जावेद मीर (दानिश स्कूल), कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गोविंद जी वाला (पीआरबी), सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश शाह (नेहरु मांटेसरी स्कूल) सहित सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य व संचालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश शर्मा (प्राचार्य माडर्न स्कूल) ने किया व अभार नीलेश महाजन ने माना।
