भिवंडी कल्याण महामार्ग पर रांजणोली बायपास नाका स्थित लैलाबार के सामने पिस्तौल बेचने के लिए आए एक तस्कर को 4 पिस्तौल और 30 जीवित कारतूस के साथ ठाणे गुन्हे अन्वेषण विभाग के खंडणी विरोधी दस्ते ने योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश भावला चव्हाण (20) नामक युवक पिस्तौल व कारतूस की तस्करी करने के लिए महाराष्ट्र के थाना जिला इलाके में आया था, मूल रूप से मध्यप्रदेश के खरखुजा जिला के राहिगांव दगडखेडा का निवासी है। यह प्रकरण कोनगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। बतादें कि भिवंडी मनपा का चुनाव आगामी कुछ महीनों में होने वाला है इसलिए राजनीतिक माहौल गर्म करने के लिए इन हथियारों के इस्तेमाल से इंकार नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि 14 फरवरी 2017 को भिवंडी मनपा के सभागृह नेता मनोज म्हात्रे की निर्मम हत्या राजनीतिक रंजिश के चलते होने का मामला प्रकाश में आ चुका है। पुलिस की जांच निष्पक्ष होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतने तथा सभी विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत ठाणे खंडणी विरोधी पथक को सूचना मिली थी कि भिवंडी-कल्याण मार्ग पर रांजणोली बायपास नाका स्थित लैलाबार के सामने एक व्यक्ति पिस्तौल व कारतूस विक्री करने के लिए आने वाला है। इस स्थान पर दोपहर के समय ठाणा खंडणी विरोधी पथक ने योजनाबद्ध तरीके से एक व्यक्ति को जांमुनी रंग की बैग कंधे पर लटकाते हुए आते दिखा। पुलिस पथक ने उससे पूछताछ की तो शुरू में इधर उधर की बात करते हुए उत्तर दिया। इसके बाद पुलिस ने इसकी तलाशी ली और बॅग की जांच की तो इसमें 4 पिस्तौल एवं 30 जीवित कारतूस मिला जिसमें 3 पिस्तौल मेड इन जापान तथा एक पिस्तौल मेड इन इंडिया का था, जो उसके पास से जब्त कर लिया गया।
इस मामले में ठाणे खंडणी विरोधी पथक के पुलिस हवालदार संदीप भांगरे की फरियाद पर पिस्तौल विक्री हेतु आए मुकेश चव्हाण के विरुद्ध कोनगाव पुलिस स्टेशन ने मामला दर्जरकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रविवार के दिन अवकाश विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसे मा न्यायालय ने चार दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। यह पिस्तौल एवं कारतूस किसे विक्री करने वाला था इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच ठाणे खंडणी विरोधी पथक के पुउनि एम.एच प्रजापती कर रहे हैं।

