मिसेज़ अंडमान रीता साना होगी इंडियन आइकॉन अवार्ड 2019 से सम्मानित | New India Times

हसन रज्जा डीडवाना, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

मिसेज़ अंडमान रीता साना होगी इंडियन आइकॉन अवार्ड 2019 से सम्मानित | New India Timesयूथ वर्ल्ड सोशल फॉउंडेशन के बैनर तले राजस्थान प्रदेश की राजधानी ग़ुलाबी नगरी जयपुर में आगामी माह में यूथ वर्ल्ड सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन 2019 और यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड 2019 का भव्य आयोजन किया जाएगा।

यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के बैनर तले होने वाले इस आयोजन के बारे में जानकारी देते समूह की सरंक्षक श्रीमती राज कंवर राठौड़ “राज बाईसा” ने बताया की यूथ वर्ल्ड एक सोशल समूह है और इस समूह के माध्यम से अब तक कई सफ़ल सकरात्मक आयोजन किये का चुके हैं जिसमें देश प्रदेश की प्रतिभाओं को उनके उपलब्धी प्ररख कार्यो के लिए सम्मानित भी किया जाता रहा है वही आज सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते आम जन में सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका को समझाने और पहुचाने को संकल्पित है यह समूह और ग़ुलाबी नगरी में होने वाले भव्य समारोह में भी देश प्रदेश से लोग भाग लेकर अपने विचार व्यक्त करेगे वही देश प्रदेश से 101 विशिष्ठ प्रतिभाओं का चयन समिति द्वारा कर उन्हें यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड 2019 से नवाजा जाएगा जिसमे समाज सेवा कार्यो में अग्रणी अंडमान से युवा समाज सेवी एवम मिसेज़ अंडमान रीता साना को यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवार्ड 2019 से नवाजा जाएगा।

यूथ वर्ल्ड सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन & यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड 2019 के इस भव्य समारोह की ब्रांड एंबेसडर मिसेज़ इंडिया क्वीन डॉ स्मृति तिवारी को बनाया गया है वही आयोजन की कोर्डिनेटर दिल्ली से मधु माया सिंह होगी और यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के सरक्षक राष्ट्रपति अवार्डी राजेन्द्र कपुर दिल्ली , राज कंवर राठौड़ जयपुर , अनिता तंवर ऋषिकेश , कु गजेंद्र सिंह जोधपुर , एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल जयपुर , युवा समाज सेवी देव शर्मा जयपुर , फ़िल्म निर्देशक अशोक सिंह शक्तावत देवली , अमन लवली मोंगा सिरसा , समाज सेवी राज शर्मा जयपुर , एडवोकेट सुमन कंवर शेखावत के सानिध्य में यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के प्रधान भैरु सिंह राजपुरोहित पूरे आयोजन को व्यवस्तिथ रुप से करने में अपनी भूमिका का निर्हवहन करेंगे।

यूथ वर्ल्ड समूह के प्रधान भैरु सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस भव्य समारोह में इस सम्मेलन में भाग लेने कई प्रदेशों से प्रतिनिधि भाग लेंगे साथ ही अवॉर्डी भी होंगे वही अतिथि के रूप में देश प्रदेश की कई नामचीन हस्तियां इस आयोजन में शिरकत करेगी और आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए जल्द एक कोर कमेटी का गठन सरक्षक गण की सहमति लेकर जल्द किया जाएगा , यूथ वर्ल्ड समूह का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच देना और सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका को सब के सामने रखना औऱ युवाओं को सोशल मीडिया की सकारात्मक सोच से जोड़ना है।

By nit

One thought on “मिसेज़ अंडमान रीता साना होगी इंडियन आइकॉन अवार्ड 2019 से सम्मानित”
  1. बेहतरीन आयोजन के लिए अग्रिम बधाई,शुभकामनाये।
    प्रतिभाओं को मंच देना,उनकी प्रतिभा का आंकलन कर सम्मान देना,अछि सोच का परिचायक है।
    मेरी राय में ऐसे आयोजन में सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नामचीन शख्शियतों को अतिथि बनाना चाहिये।
    उनके कर कमलों से। प्रतिभाओं को सम्मानित करवाना चाहये।ताकि वे अपने अनुभव और विचारों से अन्य प्रतिभाओं को अवगत करा सके।और प्रतिभाओं को भी अनुभव का लाभ मिल सके।
    वर्ना आजकल देखने को मिल रहा है।ऐसे कुछ संस्थाओं ने सम्मान के नाम पर फिल्मी हस्तियों को अतिथि बना कर साहित्यकारो का सामाजिक विभूतियों का सम्मान करवा रहे है।और कुछ नाम के शौकीन कवि,पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ताओं को
    समान देने के। नाम पर अच्छी राशि की डिमांड करते है।और ऐसे सम्मान के चाह रखने वाले वो राशि देते है।
    इससे सम्मान का स्तर कहा रहा?
    आयोजको को। पुनः बधाई,शुभकामनाये।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version