पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ब्लॉक तिरला द्वारा वन मंत्री एवं गंधवानी विधायक श्री उमंग सिंगार का 26 जनवरी के उपलक्ष्य मेंं आयोजित बालक छात्रावास चाकल्या मेें विशेष भोज कार्यक्रम में उपस्थित होने पर संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापति के नेतृत्व में श्री सिंगार का स्वागत करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा श्री सिंगार का पुष्पमाला व बेच लगा कर भव्य स्वागत किया गया। इस ज्ञापन मेें कांग्रेस पार्टी द्वारा जो वचन-पत्र मेें अतिथि शिक्षकों को नियमितीकरण संबंधी जो वचन लिया गया था उसे याद करवाते हुए यह मांग की गई है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो वचन-पत्र मेें अतिथि शिक्षक को नियमितीकरण को वादा किया था उसे जल्द से जल्द पूरा करें और जो PEB द्वारा जो परीक्षा आयोजित की जा रही है उसे निरस्त कर ।अतिथि शिक्षको का नियमितीकरण किया जाये. यह मांग राज्य शासन द्वारा की गई है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा, गजेन्द्र ठाकुर, मोहन ठाकुर, सियाराम डावर, संजय मंडलोई, करणसिंह तोमर, गोविंद मुवेल, सखाराम, अन्तरसिंह, चुनीलाल मोरे कोयल डावर, ममता मोहरे सहित अनेक अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।
