भोपाल के अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्रों पर नहीं हुआ झंडा वंदन, कई स्कूलों में समय से पहले ही उतार लिया गया ध्वज | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्रों पर नहीं हुआ झंडा वंदन, कई स्कूलों में समय से पहले ही उतार लिया गया ध्वज | New India Times

देशभर में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। जगह-जगह पर झंड़ा फहरा कर रैलियां निकाली गईं व मिठाईयां बांटी गईं। चारों ओर जश्न का माहौल था। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ध्वजा रोहण को लेकर बड़ी ही लापरवाही देखने को मिली।

भोपाल के अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्रों पर नहीं हुआ झंडा वंदन, कई स्कूलों में समय से पहले ही उतार लिया गया ध्वज | New India Times

जब NIT की टीम ने भोपाल के C ब्लॉक शारदा नगर, नारियल खेड़ा, न्यू कबाड़ खाना, जेपी नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का सर्वे किया तो पता चला कि ज़्यादा तर केंद्र में झंडा वंदन नहीं हुआ है साथ ही साथ ताला भी लटका मिला।

भोपाल के अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्रों पर नहीं हुआ झंडा वंदन, कई स्कूलों में समय से पहले ही उतार लिया गया ध्वज | New India Times

इसी तरह भोपाल के अधिकांश स्कूलों में ध्वजा रोहण तो किया गया लेकिन सूर्यास्त से पहले ही ध्वजा को उतार लिया गया। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है?

By nit

Exit mobile version