रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम अगराल में फिल्ड आउटरिच ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा ग्राम अगराल मे सभा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री वीर सिंग भूरिया के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मांगीलाल पाटीदार विशेष अतिथि के रूप में मोहन डामोर मौजूद रहे। कार्यक्रम का श्री गणेश विधायक एवं अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

विधायक भूरिया ने अपने उद्बोधन में सभा को संबोधित करते हुए कहा के परिवार समाज एवं देश हित में बालिका संरक्षण एवं बालिका शिक्षा के लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मांगीलाल पाटीदार ने अपने उद्बोधन में बेटियों को लक्ष्मी और भगवान का वरदान बताया एवं भ्रूण हत्या जैसी विकृति को समाज के लिए कलंक बताया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सि. र्डी. भूरिया ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम को करने के उद्देश्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में विस्तार से समझाए। आयोजित कार्यक्रम को गांव के वरिष्ठ लोगों सहित महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक मधुबाला खपेड़ ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान एक दल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत कर उसके माध्यम से समझाइश दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस के युवा नेता व पत्रकार दिनेश पाटीदार द्वारा किया गया। ग्राम अगराल की सरपंच पुष्पा मेडा ने छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बलवंत बसेर, कांग्रेस के किसान नेता प्रदेश सचिव मोहन डामोर, बहादुर हटीला, जनपद सदस्य पति खुशाल बिलाल आदि उपस्थित रहे।
