भिंड कलेक्टर द्वारा की गई मीजल्स रूबैला अभियान की समीक्षा | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड कलेक्टर द्वारा की गई मीजल्स रूबैला अभियान की समीक्षा | New India Timesकलेक्टर श्री छोटे सिंह द्वारा मीजल्स-रूबैला अभियान की समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री छोटे सिंह द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिन स्कूलों में टीका कम उपलब्धि हैं उन स्कूलों में दोबारा टीकाकरण कराया जाये एवं बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाये और जो स्कूल सहयोग न करें, उपस्थित कम है अथवा जिन्होंने फर्जी बच्चे पंजीकृत कर रखे उन पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यवाही करें।

उक्त समीक्षा में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पवन जैन ने अवगत कराया कि आज दिनांक तक जिले में कुल 1 लाख बच्चों को खसरा-रूबैला का टीका सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है परन्तु स्कूल में निर्धारित पंजीकरण अनुसार सभी बच्चे नहीं आ रहे इस कारण जिले का कवरेज प्रभावित हो रहा है।

इसके उपरान्त विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. बिन्दु सिंघल द्वारा अवगत कराया गया कि अटेर विकासखण्ड में टीकाकरण सत्र स्थल पर वैक्सीन विलम्ब से पहुँच नहीं है एवं अटेर ब्लॉक का कवरेज सबसे कम है इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये सीएमएचओ से संबंधित बीएमओ से चर्चा कर उचित सुधार के निर्देश दिये एवं कहा कि सभी बीएमओ अविलम्ब अपने एसडीएम से चर्चा कर तत्काल समीक्षा करें एवं आवश्यक सुधार कर अभियान में तेजी लाकर कवरेज शत प्रतिशत करें। बैठक के मध्य कलेक्टर श्री छोटे सिंह ने सभी एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर समीक्षा हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. जे.पी.एस. कुशवाह को निर्देशित किया कि सभी बीएमओ प्रतिदिन सायंकाल में अपने सुपरवाइजर की बैठक करें एवं कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के बारे सीएमएचओ को अवगत करायें तथा सभी बीएमओ एसडीएम के साथ साप्ताहिक बैठक अनिवार्य रूप से करें।
अंत में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी सत्र स्थलों पर समय से वैक्सीन जाये, बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाये, आवश्यकतानुसार दल को पुनः प्रशिक्षित किया जाये, सभी स्कूल टीकाकरण दल को नियमानुसार तीन कमरे उपलब्ध करायें, सत्र स्थल की साफ सफाई स्कूल प्रबंधन द्वारा पूर्व में ही सुनिश्चित की जाये एवं टीकाकरण कार्य पूर्ण गुणवत्ता से निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार ही किया जाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version