प्राथमिक विद्यालय बघाडु में मंगलवार को वार्षिक बाल मेला महोत्सव का हुआ आयोजन | New India Times

हनीफ खान, ब्युरो चीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

प्राथमिक विद्यालय बघाडु में मंगलवार को वार्षिक बाल मेला महोत्सव का हुआ आयोजन | New India Times

प्राथमिक विद्यालय बघाडु में मंगलवार को वार्षिक बाल मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने फीता काट कर किया जिसमे दर्जनों विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों की ओर से विभिन्न विषयों पर तैयार मॉडलों का प्रदर्शन भी किया गया। मॉडलों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अनोखा प्रदर्शन करते हुए हाथ से बनी हुई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई बच्चों ने खाने पीने की वस्तुओं का भी स्टाल लगाया तथा खेलने वाले खिलौनों का भी स्टाल लगाया प्राथमिक विद्यालय अमवार कॉलोनी के बच्चों ने रद्दी शादी के कार्ड को किताब के रूप में बना कर प्रदर्शन किया।

प्राथमिक विद्यालय बघाडु में मंगलवार को वार्षिक बाल मेला महोत्सव का हुआ आयोजन | New India Times

बच्चों द्वारा बनाए गए कलाकृति चार्ट पर्यावरण संबंधित सामान्य जानकारी को बच्चों ने चार्ट के माध्यम से लोगों में संदेश दिया कि हमे पर्यावरण को बचाना है नहीं बचाया गया तो आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाएगा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा घर के रद्दी सामानों से सजावटी चीजों को बनाकर प्रदर्शन किया इस मौके पर बघाडु ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ललित गोंड प्राथमिक विद्यालय बघाडु प्रधानाध्यापक मोहम्मद इलियास, प्राथमिक विद्यालय अमवार कॉलोनी, नीरज चतुर्वेदी, अध्यापक मनोज कुमार, शकुंतला देवी, संतोष कुमार, विशम्भर, मालती देवी, सरिता देवी, राजेंद्र कुमार ,विनय कुमार, चंद्रमान सिंह, दुर्गावती, शेष कुमार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version