पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक | New India Times

राज्य शासन ने विद्यार्थियों को समय सीमा में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिये पोर्टल पर ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दी है। जिन विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन भरे नहीं गये हैं उनको इस अवधि में आवेदन अनिवार्य रूप से नियमानुसार एवं पात्रतानुसार भरने को कहा गया है।

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा सभी सहायक संचालक और प्रभारी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। सभी शैक्षणिक संस्थाओं से पात्र विद्यार्थियों के आवेदन अनिवार्य रूप से समयावधि में प्राप्त कर छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं वितरण की नियमानुसार एवं पात्रतानुसार कार्यवाही शत्-प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा गया है।

By nit

Exit mobile version