भिंड शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिये ट्रैफिक प्रभारी नीरज मिश्रा ने चलाया धर पकड़ अभियान | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिये ट्रैफिक प्रभारी नीरज मिश्रा ने चलाया धर पकड़ अभियान | New India Timesभिण्ड शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिये आज ट्रैफिक प्रभारी नीरज मिश्रा अपने दल बल के साथ के भिण्ड की सड़कों पर उतर कर दो पहिया वाहनों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की।

दरअसल भिण्ड शहर में मुख्यमार्ग सुभाष तिराहे से लेकर सिटी कोतवाली के इंदिरा गांधी चौराहे तक लोगों को दो पहिया वाहन से भी निकलना दूभर हो रहा था। सबसे खराब स्थिति शास्त्री चौराहे पर स्टेट बैंक के पास रहती है। बैंक जाने वाले दो पहिया वाहन चालक के सड़क पर ही वाहनों को पार्क कर बैंक जाने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, इसी जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक प्रभारी ने सड़क पर पार्क कई वाहनों को जप्त कर कार्यवाही के लिए कोतवाली भिजवाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version