सदर रोडवेज बस स्टैंड पर गलत तरीके से बीच रोड पर खड़ी बस ने लगाया जाम, जाम देख भड़के विधायक, सहयोगियों के साथ बैठ गए धरने पर | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

सदर रोडवेज बस स्टैंड पर गलत तरीके से बीच रोड पर खड़ी बस ने लगाया जाम, जाम देख भड़के विधायक, सहयोगियों के साथ बैठ गए धरने पर | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के सदर
रोडवेज बस स्टैंड पर गलत तरीके से बीच रोड पर खड़ी बस के कारण जाम लग गया और जाम में फंसी एम्बुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिला कि इसी दौरान पीछे से आ रही विधायक की गाड़ी भी जाम में फंस गई। एम्बुलेंस में मरीज देखकर विधायक भड़क उठे और बस को किनारे करवाकर एम्बुलेंस को निकलवाया।

रोडवेज ड्राइवरों की मनमानी से सातवें आसमान पर चढ़ा विधायक का पारा, बैठ गए धरने पर

रोडवेज बस के ड्राइवरों की मनमानी से विधायक जी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह अपने साथियों के साथ डिवाइडर पर बैठकर सड़क को जाम कर दिया। विधायक के धरने की सूचना सुनकर प्रशासन के हाथ पांव फूल गये और आनन फानन में एसडीएम समेत अपर पुलिस अधीक्षक आर के वर्मा मौके पर पहुंच गए और सदर कोतवाल अशोक पांडेय ने जाम खुलवाया।प्रशासनिक अमले ने विधायक को जाम न लगने का आश्वासन दिया और काफी मान मनौवल के बाद विधायक जी को घर भेजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version