चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति हुई बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति हुई बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की पुलिस ने
मुखबिर की सूचना पर 1 किलो 800 ग्राम वजन की महात्मा बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चार लोग दो मोटरसाइकिल पर खमरिया की ओर से बहराइच रोड होते हुए लखीमपुर अष्टधातु की मूर्ति बेचने आ रहे हैं, सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर रामापुर के पास उनको रोका जिनके पास से महात्मा बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई इस दौरान चार में से एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया जबकि तीन आरोपी अनिल, राकेश व बैजनाथ को एक मोटसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि हमने यह मूर्ति नेपाल के एक व्यक्ति के बैग से चुराया था। एसपी ने बताया कि इस मूर्ति की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये है। फरार हुए आरोपी नेकराम को पुलिस तलाश कर रही है जबकि इस मामले की जांच पुलिस अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े होने की आशंका के साथ कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version