रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा से कांग्रेस की दबंग नेता बहन कलावती भूरिया के विधायक बन जाने से झाबुआ जिला पंचायत का अध्यक्ष पद रिक्त होने से दिनांक 22 जनवरी को हुए मतदान के बाद घोषित परिणाम में झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी की श्रीमती शांति राजेश डामोर चयनित हो गई हैं। श्रीमती शांति डामोर ने कांग्रेस के बागी की बगावत के बाद भी अध्यक्ष पद हासिल किया। शांति राजेश डामोर को कुल 7 वोट प्राप्त।हुए हैं। जिला पंचायत के कुल 13 सदस्यों को इस चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना था लेकिन भाजपा समर्थक माने जाने वाले जिला पंचायत के 2 सदस्य मतदान के पहले ही चले गए और उन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। श्रीमती शांति राजेश डामोर के अध्यक्ष बनने पर पूरे जिले में कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेसियों आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाईयां दी हैं।
