हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

148 विधानसभा क्षेत्र लहरपुर के अंतर्गत समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का समापन लहरपुर के विभिन्न मार्गो से साइकिल यात्रा कर संपन्न किया गया।
इस अवसर पर सलाउद्दीन गौरी व अरशद अंसारी युवा सपा नेता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जुमले बाजों की सरकार नहीं चलेगी साथ उन्होंने कहा कि भाजपा को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि वह अजर अमर है भाजपा का समय खत्म हो चुका है जनता गठबंधन के साथ हैं।
इस अवसर पर सलाहुद्दीन गौरी युवा नेता,हाजी जावेद अहमद, अरशद अंसारी, राम लखन विधानसभा अध्यक्ष, ओमेंद्र सिंह प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, इलियास अंसारी, हसीब गौरी, मालिक वजाहत गौरी, आसिफ रफ़ी,निहाल कुर्रेशी, समीर राईन, अनवर अंसारी, शोभित मिश्रा, अहमद गौरी, आरिफ खान, मेराज अंसारी, गौहर लाहरपुरी, आसिफ गौरी,व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
