सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ | New India Timesकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ज्ञानपूरा मेें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल वर्मा, ए.पी.सी. मालवीय उपस्थित थे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य व डास के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया गया और भी नृत्य के माध्यम से पधारे समस्त अतिथिगणो का मनमोह लिया और सभी छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।
इसके पश्चात श्री अनिल वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में मेहनत करते हुए आगे बढ़ना और शासन की योजनाओं का लाभ लेने के विषय पर भी प्रकाश डाला गया और आगे कहा कि खेलकूद के साथ ही आने वाली परीक्षा मेें अच्छी पढ़ाई कर अच्छे अंको से सफलता प्राप्त करने का लक्ष्य हो चाहिए व सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
इस अवसर पर मा. विद्यालय का समस्त स्टॉप व प्राथमिक विद्यालय का स्टॉफ व छात्राओं के पालकगण मौजूद रहे
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना चौहान द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version