फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग | New India Times

अलीराजपुर जन सुनवाई में प्रशासन को झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग का आवेदन अलीराजपुर जिलाधीश के नाम से एसडीएम जनाब सैय्यद अशफाक अली को पूर्व नगर परिषद अलीराजपुर के उपाध्यक्ष श्री विक्रम सेन ने दिया है। आवेदन में प्रशासन को झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि जिले में जनसुनवाई की योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से जनता को इंसाफ दिलाने के लिए हो रहा है वहीं कई लोग इससे संतुष्ट नहीं होने पर आनलाईन मुख्यमंत्री की मप्र जन सुनवाई योजना में भी शिकायत फारवर्ड करते हैं, जहां से संबंधित अधिकारियों को तत्काल कडे दिशा निर्देश अनुसार समय सीमा में त्वरित कार्यवाही करनी होती हैं। इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी बड़े परेशान होते हैं, जब शिकायत झुठी होती हैं या उसके कई तथ्य गलत होते हैं। वहीं समय सीमा में शिकायत का निराकरण नहीं होने पर शासकिय अधिकारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही भी उच्च अधिकारी करते है, कल ही एक आईएएस अधिकारी श्री चंद्रमौली शक्ला की एक वैतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव प्रमुख सचिव श्री प्रमोद अग्रवाल ने जारी किया हैं। कुछ लोग गलत झूठी शिकायते कर संबंधित व्यक्ति तथा प्रशासन को भी गुमराह परेशान करते है। ऐसी गलत शिकायत करने वालों के खिलाफ शासकीय स्तर पर कार्यवाही नहीं लिये जाने के प्रावधान से इसकी नियमितता बनी हुई हैं। जिलाधीश से इस आवेदन में मांग की गई है की आपके कार्यालय में होने वाली जन सुनवाई में आई शिकायत तथा आलिराजपुर जिले से आन लाईन मध्यप्रदेश जनसुनवाई में की गई शिकायत जॉच में झुठी या फर्जी तथ्यों वाली पाई जाये तो शिकायत कर्ता के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही का प्रावधान जिला स्तर पर सुनिश्चित किया जाये। इससे झुठी शिकायत कर्ताओं पर भी रोक लगेगी औंर ऐसी शिकायत में उलझा प्रशासनिक अमले का समय भी बर्बाद नहीं होगा।

By nit

Exit mobile version