कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें, घर में सफाई के बाद अपना मुंह हाथ पैर अच्छी तरह से साबुन से धोयें: श्रीमती सुषमा सिंह | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें, घर में सफाई के बाद अपना मुंह हाथ पैर अच्छी तरह से साबुन से धोयें: श्रीमती सुषमा सिंह | New India Timesस्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गायत्री महिला एवं बाल कल्याण तथा शिक्षा प्रसार समिति द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं एवं मलिन बस्तियों में निवास करने वाले लोगों को विशेष रूप से सफाई के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डोमेस्टिक वर्कर ट्रेनर श्रीमती सुषमा सिंह ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि हमें सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमें अपने घरों का कूड़ा करकट सड़क पर नालियों में नहीं डालना चाहिए। नालियों में डालने से नालियां जाम होती है और पानी का आवागमन रुकता है और सड़क पर जब हम कूड़ा करकट डाल देते हैं तो हमारे जानवर गाय, बैल, भैंस उसे खाकर बीमार हो जाते हैं और कूड़े के ढेर लगने से तमाम तरह की बीमारियां और महामारी फैलती है। इसलिए कूड़ा कलेक्शन करने वाले को ही कूड़ा दें और कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। घर में सफाई के बाद अपना मुंह हाथ पैर खूब अच्छी तरह से साबुन से धो लें।

कार्यक्रम में समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी ने बताया कि अधिकांश बीमारियों का कारण गंदगी है। क्योंकि सफाई चाहे स्वयं शरीर की हो या आसपास कार्यस्थल और प्रवेश की स्वच्छता का अपना अलग महत्व होता है। जहां पर लोग सफाई से जागरूक नहीं होते वहां पर मलेरिया डायरिया, डेंगू , स्वाइन फ्लू, प्लेग जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले लेती हैं, सफाई हर व्यक्ति की एक नैतिक जिम्मेदारी है। हर इंसान को अपने शरीर की सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए साथ ही अपने घर पास पड़ोस, मोहल्ले की सफाई के प्रति सचेत रहना चाहिए। महिलाओं को जागरूक करते हुए वंदना शुक्ला ने बताया कि हम महिलाएं अगर चाहे तो घर आंगन के साथ साथ परिवार व बच्चे स्वच्छ एवं साफ रख सकते हैं। इसमें हमारी भागीदारी की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शकील अहमद अंसारी, मोहम्मद दीन, कुमार, सूरज वर्मा, नीरज यादव, हसीब, मोहम्मद सलीम समेत तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version