रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के द्वारा प्रदेश के किसानों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीण अंचलों में भी किसानों का हुजूम ग्राम पंचायतों में लगने लगा है। झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत आमलियामाल में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के आवेदन घोषणा पत्र भरे गए।

जब घोषणा पत्र भरे जा रहे थे तब ग्रामीण किसानों का हुजूम लग गया, सैकड़ों किसानों के घोषणा पत्र ग्राम पंचायत आमलियामाल के सचिव लक्षमण सिंह चौहान, सहायक सचिव गौरव पांचाल आदि ने भरे। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जिसमें उप सरपंच गला खराड़ी, गलिया खराड़ी व ग्रामीण किसान बड़ी तादाद में उपस्थित थे।
