बहराइच जिला के कतर्निया जंगल के तेंदुओं की घुसपैठ से ग्रामीणों में दहशत, गांव में घुसे तेंदुए के हमले से रेंजर सहित कई अन्य घायल | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिला के कतर्निया जंगल के तेंदुओं की घुसपैठ से ग्रामीणों में दहशत, गांव में घुसे तेंदुए के हमले से रेंजर सहित कई अन्य घायल | New India Times

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्निया जंगलों के तेंदुओं का ग्रामीण क्षेत्रों में घुसपैठ जारी है जिस कारण ग्रामीण इलाके में इन दिनों तेंदुओं का आतंक फैला हुआ है और लोग खौफ के साये जीने को मजबूर हैं। तेंदुओं के गांव की ओर पलायन करने और घर में घुसने की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण इलाकों के लोग में दहशत में हैं। लगातार एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। पानी और शिकार की तलाश में जंगलों से भटकते हुए ग्रामीण इलाकों में घुस रहे तेंदुओं के हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी है। ताज़ा मामला जनपद के बाबागंज क्षेत्र का है जहां आबादी में घुसे तेन्दुए ने लगभग एक दर्जन ग्रामीणों पर हमला बोल उन्हें लहूलुहान कर दिया जिसमें वन विभाग के रेंजर भी शामिल हैं। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद आदमखोर हो चुका तेंदुआ भाग निकला, वहीं घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी थी

बहराइच जिला के कतर्निया जंगल के तेंदुओं की घुसपैठ से ग्रामीणों में दहशत, गांव में घुसे तेंदुए के हमले से रेंजर सहित कई अन्य घायल | New India Timesप्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के बाबागंज क्षेत्र अन्तर्गत लक्ष्मण नगर गाँव में उस समय हड़कम्प मच गया जब जंगल से निकला एक आदमखोर तेंदुआ गांव में घुस आया और दहाड़ मारने लगा। आबादी में घुसकर तेंदुए के दहाड़ लगाने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव में घुसे तेंदुए को देख ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिये इधर उधर भागने लगे। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिये गांव पहुंच गये और उसे पकड़ने की कोशिश में जुट गये।

बहराइच जिला के कतर्निया जंगल के तेंदुओं की घुसपैठ से ग्रामीणों में दहशत, गांव में घुसे तेंदुए के हमले से रेंजर सहित कई अन्य घायल | New India Times

ग्रामीणों के हांका लगाने व सामने ग्रामीणों का हुजूम देख तेंदुआ घबरा गया और गांव के लोगो की ओर दौड़ पड़ा। भीड़ के लोग सामने तदुवा को देख भागने लगे जिसमे दो लोग भागते समय गिर पड़े। तेंदुवे ने उनपर हमला कर दिया। वहीं इस हमले में वन विभाग के अब्दुल्ला गंज रेंजर आर पी चोधरी भी घायल हो गये। आदमखोर तेंदुए के हमले में रेंजर सहित करीब 11 लोग घायल बताये जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिये पीएचसी बाबागंज भर्ती कराया गया। इस दौरान जब हमने पीएचसी पर तैनात डॉक्टर अर्चित श्रीवास्तव से दूरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश की तो लगातार रिंग बजने पर भी उनका फोन नहीं उठा। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है वहीं गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version