राजधानी भोपाल में थम नहीं रहा है युवाओं के आत्महत्या का सिलसिला, शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक और युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल में थम नहीं रहा है युवाओं के आत्महत्या का सिलसिला, शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक और युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

राजधानी भोपाल में युवाओं के आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजधानी में युवाओं द्वारा खुदकुशी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज किसी न किसी थाने में खुदकुशी के मामले दर्ज हो होते हैं जो बड़ी चिंता का विषय है। भोपाल के शाहपुरा थाने में मौत के फंदे पर झूलने का एक और मामला फिर सामने आया है। जहां एक जवान ने फांसी का फंदा गले में डाल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बहरहाल बतौर दस्तूर-ए-रिवाज़ शाहपुरा थाना पुलिस ने मृग कायम कर जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय दिलीप राठे पुत्र कैलाश राठे गुलाब नगर मल्टी शहापुरा में रहता था। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। कल गुरूवार सुबह दिलीप मॉर्निंग वॉक के लिए गया था। वहां से वह 7 बजे घर लौटा और अपने कमरे में फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। दिलीप की मां उस वक्त नाशता बना रही थीं। मां ने दिलीप को नाश्ता करने के लिए आवाज दी लेकिन दिलीप ने कोई जवाब नहीं दिया। बहुत देर तक जब दिलीप नहीं आया तो मां उसे देखने कमरे में गईं तो देखा की वह फांसी पर झूल रहा है। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची शाहपुरा पुलिस ने एडीआर दाखिल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिससे मौत के असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version