मानस एक्टिविटी एकेडमी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न, नौनिहालों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

मानस एक्टिविटी एकेडमी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न, नौनिहालों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा में संचालित मानस एक्टिविटी एकेडमी स्कूल के तत्वावधान में द्वितीय वर्ष भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गयाा। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ वीणावादिनी की तस्वीर पर पुष्पमाला चढ़ाकर व द्विप प्रज्जलित कर आयोजन का श्री गणेश किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर सेठ नरेंद्र कोठारी, आयोजन के अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमट (जैन), अतिथि ज्ञानमल कोठारी, कमल कालिया, संकुल प्राचार्य रमेशचंद्र चौरसिया, पूनमचन्द कोठारी, बबलू मांडोत का स्कूल स्टाप द्वारा माला पहनाकर व उपहार भेट कर स्वागत किया। जिसके बाद प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमट ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानस एक्टिविटी एकेडमी स्कूल के द्वितीय वर्ष संस्कृतिक आयोजन हो रहा है जिससे हमारे झकनावदा के नन्हे बच्चों में कुछ नया टैलेंट सीखने को मिल रहा है। विद्यालय द्वारा अनेक आयोजन आयोजित किये जाते हैं। प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन ने भी विद्यालय में होने वाले साल भर के कार्यक्रम से सभी को अवगत कराया साथ ही पूनमचन्द कोठारी ने शासन द्वारा चलाई जा रही रूबेला खसरा टिकाकरण के बारे में बच्चों व उनके माता-पिता को समझाया व उपस्थित सभी अभिभावकों को यह भी शपथ दिलवाई की आप सभी यहां शपथ लें कि 9 माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों को आप रूबेला का स्वयं ले जाकर टीका लगाएंगे एवं औरों को भी प्रेरित करेंगे। प्राचार्य सुशील कुमार जैन एवं शिक्षक प्रितीबाला राठौर व रागवेन्द्र सिंह ठाकुर निर्णायक रहे।
नन्हे बाल कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां संस्कृतिक कार्यक्रम का श्री गणेश माँ विनावाणी के वन्दना के साथ व नृत्य के साथ किया गया। जिसके बाद गणेश वंदना पर नृत्य आयोजित किया गया। नौनिहालों ने देश भक्ति के तरानो पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की तो वहां उपस्थित दर्शको से खुब तालिया बटोरी । इसके साथ ही फेंसी ड्रेस के माध्यम से अंजनी के लाल बजरंग बली आदी मनमोहक प्रस्तुति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नृत्य की काफी सराहना की गई ! कार्यक्रम के समापन में स्कूल डायरेक्टर श्री सुशील जैन ने बताया कि झकनावदा से मेरा लगाव सन 2007 से है मुझे वर्ष 2007 से ही आशीष मिलता आया है व झकनावदा वालो के कहने पर ही मैने 3 वर्ष पहले झकनावदा में अपनी स्कूल संचालित की ओर आज वह आपकी ही बदौलत फल फूल रही है। और आपका साथ बना रहा तो हम यहां के बच्चो को कई नए आयामो से जोड़ कर उन्हें एक नए मुकाम पर पहुचायेंगे इसमे हमे बच्चो के माता.पिता का सहयोग की आवश्यकता है यह रहे विजेता आयोजन में शानदार प्रस्तुतियों को देखते हुए निर्णायक ने अपना फैसला सुनाया । जिसमे प्रि प्रायमेरी यू के जी में बार्बी युगल डान्स प्रथम एल के जी में छोटी चिड़िया द्वितीय एवं नर्सरी में हाथी राजा कहा चले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानस स्कूल श्रीमती सीमा जैन ने बताया कि समस्त विजेता टीमो को आगामी 26 जनवरी पर पारितोषिक भेट कर सम्मानित किया जावेगा।

इनका रहा सराहनीय सहयोग

शिक्षक चंन्द्रपाल सिंह राठौर, सोहन कोदिवाल, अनिल पडियार, देवीलाल कुमावत एवं दर्शना वागरेचा मोना जैन एवं मनोजबाला बैरागी ने अतिथी स्वागत की व्यवस्था की। सफल संचालन अभिषेक जैन ने किया। नन्हे मुन्ने बच्चों को तैयार करने में मानस राजगढ के शिक्षक माया सेन, गीतांजली पडियार, कविता चावडा, पुजा डावर ने मानस झकनावद के शिक्षक पायल जैन, सहील्पा सौनी, ज्योती गेहलोत, निकिता बैरागी, शिवानी सोनी, मुस्कान जैन की मदद की। आभार स्कूल संचालक सुशील कुमार जैन एवं प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version