वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

हाल ही में कुछ दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के छात्र नेता एवं एडवोकेट देवेंदर सिंह भदौरिया को मध्य प्रदेश के सतना की मैहर विधान विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। समाजवादी पार्टी में युवा एवं सशक्त कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। भदौरिया जी मूल रूप पसे जिला लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के निकटवर्ती गांव महर ताला के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने आवास पर एक बैठक की जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण एवं बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के समक्ष बताया कि कांग्रेस की सरकार एवं भाजपा की सरकार से पूरे देश की जनता का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लगभग बिगत 90 के दशक मे समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाजवादी पार्टी का गठबंधन हुआ था। उसमें भी भाजपा का रास्ता रोकने का भी काम किया गया था। जबकि पूरे देश में राम लहर थी सांप्रदायिक शक्तियां हाबी थी झूठ एवं अराजकता के चलते सत्ता में आई भाजपा अपने मुद्दों से भटक गई है एवं जनता का ध्यान बांट रही है। कहीं कोई आयोजन किया जाता है कहीं कोई आयोजन किया जाता है जिससे जनता का मोहभंग हो जाए भदौरिया जी ने बताया कि राम मंदिर भाजपा बनाना ही नहीं चाह रही है। 14 दिनों में गन्ना का मूल्य किसानों के खाते में आने का वादा किया था वह भी वादा हवा हवाई निकला और जनता इस महागठबंधन को तवज्जो दे रही है। और उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में बदलाव की बयार चल रही है यह सब अति शीघ्र ही विपक्षियों को देखने को मिल जाएगा। इस अवसर पर ठाकुर जगन्नाथ सिंह भदौरिया देवेंद्र सिंह भदौरिया सपा नेता भाई वारिस अली मेराज का अमितांशु शादाब अकित आकाश लाला सादाब खान अनुराग शिशु पाल सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
