वृक्षारोपण के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

वृक्षारोपण के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान | New India Times

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैगलगंज रेन्ज की बेहजम बीट के दौदापुर गांव में वन विभाग के अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर वृक्षारोपण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
मैगलगंज वन रेंज की बेहजम बीट के पूर्वी पश्चिमी क्षेत्र के पहले दौदापुर, पिल्लाई गांव पहुंचकर प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत लिए गये निर्णय के तहत बृहद वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए दक्षिण खीरी प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार ने वनों की महत्ता पर बोलते हुये कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा वन क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में अधिक से अधिक बृक्षों को लगाने व उनकी सुऱक्षा के लिये बृहद अभियान चलाते हुये लगभग 22 करोड़ वृक्षों काे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। हम सभी लोगों को मिलकर अधिक से अधिक छायादार व फलदायी पेड़ों को लगाये व उनकी देखभाल करते हुये वातावरण को शुद्ध रखने में अपनी भूमिका बनाये रखे, क्योंकि बृक्षों से ही जीवन की कल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम में वन विभाग के मैगलगंज वन रेन्ज के क्षेत्राधिकारी एन.के.राय ने जागरूक करते हुए लोगों से जुलाई माह में वृक्षारोपण करने के लिए ग्रामीणों के द्वारा की गई मांग पत्र को भरते हुए माइक्रो प्लान का निरूपण तैयार किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान निर्भय सिंह, रविकान्त वर्मा, फारेस्टर रामनरेश, फारेस्टर कस्ता अभिषेक वर्मा, वनरक्षक उमेश वर्मा बेहजम के साथ ही साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version