मकर संक्रांति के अवसर पर हलवाई महासभा द्वारा बांटा गयी खिचड़ी | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

मकर संक्रांति के अवसर पर हलवाई महासभा द्वारा बांटा गयी खिचड़ी | New India Times

हलवाई महासभा के द्वारा आज मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी का प्रसाद लोगों के बीच बांटा गया। यह कार्यक्रम महासभा के पटना महानगर के द्वारा आयोजित किया गया था। महाप्रसाद का वितरण “पंच शिव मंदिर” कंकड़बाग में किया गया।

मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर महाप्रसाद खिचड़ी का वितरण लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। श्रद्धालुओं ने स्वयं महाप्रसाद स्थल पर पहुंचकर प्रसाद पाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महासभा की महिला प्रकोष्ठ की भूमिका सराहनीय रहीं ।जिसमें महिलाओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया एवं भक्तों के बीच खूब प्रसाद बाटीं।

इन महिलाओं में माधुरी देवी, वीणा गुप्ता, सविता गुप्ता, सरोज कर्मशील, अनुपमा कुमारी, अनीता देवी, मधुलिका साहा, वंदना शाहा सहित कई महिलाएं थीं।

मकर संक्रांति के अवसर पर हलवाई महासभा द्वारा बांटा गयी खिचड़ी | New India Times

कार्यक्रम में कोई कोर -कमी ना रह जाय इसके लिए महासभा के अध्यक्ष राजकिशोर शाह, महासचिव राज गुप्ता, अंजनी कुमार शाह, शशि कुमार उर्फ मुन्ना जी, राजश्री, जय श्री गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता व, प्रभात कुमार गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, संजीव कुमार साहा, राज किशोर गुप्ता, लल्लन प्रसाद गुप्त, आदित्य कुमार गुप्ता, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, कुमार शशिकांत के अलावा महासभा के अन्य पदाधिकारी, सदस्यों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मकर संक्रांति के अवसर पर हलवाई महासभा द्वारा बांटा गयी खिचड़ी | New India Timesज्ञातव्य है कि, हलवाई महासभा द्वारा इसके पहले भी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जो कि सफल, सराहनीय एवं लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। इन कार्यक्रमों में पटना महानगर हलवाई महासभा ने जी तोड़ कर मेहनत की।

आज भी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर महाप्रसाद कात्र वितरण लोगों को खूब भाया और लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

जाहिर है ऐस सामाजिक संस्थानं “हलवाई महासभा” के लिए सरकार को भी सहयोग एवं प्रोत्साहित करनी चाहिए।

हमारी NIT की टीम की ओर से भी मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version