जल्द सामने आएगा 'नाऊ-नाऊ कितने बाल': कमलनाथ सरकार पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कसा तंज | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

जल्द सामने आएगा 'नाऊ-नाऊ कितने बाल': कमलनाथ सरकार पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कसा तंज | New India Times

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। यहाँ उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों से की मुलाकात की। इस दौरान मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जल्द सामने आएगा “नाऊ-नाऊ कितने बाल”।
दरअसल केंद्रीय मंत्री श्री तोमर से पूछा गया था कि मौजूदा प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक लगातार जयारोग्य अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण में कई कमियां और खामियां सामने आने पर कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायकों का आरोप है कि पूर्व सरकार के मंत्री-विधायकों ने अस्पताल पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। मीडिया के इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने अपना जवाब कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए दिया।

मरीजों से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने पूछा आयुष्मान योजना किसने शुरू की? जो जवाब नहीं दे पाए उन्हें खुद श्री तोमर ने बताया यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू कराई है। वहीं जिन मरीजों ने उनके सवाल पर प्रधानमंत्री का नाम लिया उनसे पूछा कि यह योजना कैसी है, लाभ मिल रहा है या नही? इस पर मरीजो ने हां में जवाब दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version