केंद्रीय मंत्री डॉ सुभाष भामरे की मेहनत रंग लाई: दोडाईचा रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी चार एक्सप्रेस ट्रेनें | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

केंद्रीय मंत्री डॉ सुभाष भामरे की मेहनत रंग लाई: दोडाईचा रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी चार एक्सप्रेस ट्रेनें | New India Times

रक्षा राज्य मंत्री सांसद डॉ सुभाष भामरे ने शिंदखेड़ा के विधायक तथा पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल को उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके गुह नगर दोडाईचा में चार-चार एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव स्टॉपेज देकर सौगात दी है। इससे गुजरात, राजस्थान साउथ आने-जाने में क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी।

लंबे समय से दोंडाईचा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की डिमांड उठ रही थी। शिंदखेडा, दोडाईचा तथा धुलिया के नागरिकों ने डॉ सुभाष भामरे तथा क्षेत्र के विधायक मंत्री जयकुमार रावल का विशेष आभार प्रकट किया है। रेल यात्रियों की लंबित मांगों को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे के अथक प्रयासों से सफलता मिली है

सांसद तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के प्रयास से दोडाईचा, शिंदखेड़ा क्षेत्र के लोगों को आखिरकार ‘जामनगर -तिरुनेवली एक्सप्रेस, पूरी- अहमदाबाद एक्सप्रेस, पुरी – अजमेर एक्सप्रेस, सिकंदराबाद – बिकानेर एक्सप्रेस का लाभ मिलने की उम्मीद पुख्ता हो ही गयी। रेल मंत्रालय ने इन चार ट्रेनों के दोडाईचा रेलवे स्टेशन पर ठहराव को सोमवार की देर शाम रेल मंत्री पियूष गोयल ने हरी झंडी दे दी है। अब इन चार एक्प्रेस ट्रेनों का स्टापेज होने लगेगा। इस बावत समय सारिणी भी आ गयी है।

सांसद तथा रक्षा राज्यमंत्री पिछले कुछ समय से लगातार इन ट्रेनों के ठहराव दोडाईचा में कराने को लेकर प्रयासरत थे। कई बार रेल मंत्री से मिलकर शिंदखेड़ा – दोडाईचा क्षेत्र के लिए इस ट्रेन के महत्व को बताया। पिछले दिनों रेल मंत्री पियूष गोयल से मिलकर सांसद तथा शिंदखेड़ा के विधायक व पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दोडाईचा में में करने की मांग की थी। शिंदखेड़ा – दोडाईचा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के अलावा धुलिया लोकसभा क्षेत्र की भी बड़ी आबादी रेल यात्रा के लिए दोडाईचा रेलवे स्टेशन से आवाजाही करती है। इस ट्रेन का ठहराव दोडाईचा में हो जाने से यहां के लोगों को अजमेर, पूरी हैदराबाद, बीकानेर ,अहमदाबाद के साथ ही रात में तिरुनेवली आदि जाना भी आसान हो जाएगा। दोडाईचा स्टेशन से बड़ी संख्या में व्यापारियों को भी रोजाना अपने काम से अहमदाबाद याराजस्थान दर्शन हेतु आना-जाना होता इन नयी ट्रेनो के स्टापेज से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

इन ट्रेनों को दोडाईचा में मिला स्टॉपेज…

  1. Train no.18401/18402 जामनगर – तिरुनेवली एक्सप्रेस ट्रेन।

2. Train no. 18405/18406 पूरी – अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन।

3. Train no. 18421/18422 पुरी – अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन।

4. Train no. 17037/17038सिकंदराबाद – बिकानेर एक्सप्रेस ट्रेन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version