रहीम हिंदुस्तानी/रेखा भूरिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

बच्चों से लेकर बड़ाें ने खूब पतंग उड़ाई। जिले सहीत अंचल में भी उत्साह से मना पर्व झाबुआ, राणापुर, थांदला, मेघनगर, में सूर्योदय के पहले युवा दोस्तों के साथ छत पर जा पहुंचे इसके साथ पतंग उड़ाते रहे। इस दौरान किसी के चेहरे पर खुशी तो किसी के चेहरे पर पतंग कटने से मायूसी देखने काे मिली। सुबह से ही बच्चाें के साथ बड़ाें ने पतंगबाजी का आनंद लिया। सुबह से आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पट गया। वाे कटा है, शब्द दिन भर नगर में गूंजते रहे। पतंगबाजी में युवा खाना-पीना छोड़ जुटे रहे। युवाआें के समूह छतों पर डीजे के साथ नाच गान भी देखने काे मिला। इसके साथ ही पतंगाें की दुकानाें पर लाेगाें की भीड़ देखने काे मिली। क्षेत्र के आसपास के गांव के छोटे-छोटे बच्चे पूरे दिन कटी हुए पतंग पकड़ते नजर आए। इसके अलावा लाेंगाे ने नगर के विभिन्न चौराहों पर मवेशियाे के लिए चारा डलवाए। इससे दिनभर मवेशियाें का जमघट लगा रहा। सक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को सूर्योदय से शुरू हो जाएगा। इसमें मंगलवार काे लाेग दान-पुण्य करेंगे। पतंगबाजी के साथ कहीं कहीं पर गिल्ली डंडे भी खेले गए।
