प्रेरक शिक्षक संघ द्वारा धरमपूरी विधायक श्री पांचीलाल मेडा को सौंपा गया बधाई-पत्र | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

प्रेरक शिक्षक संघ द्वारा धरमपूरी विधायक श्री पांचीलाल मेडा को सौंपा गया बधाई-पत्र | New India Times

प्रेरक शिक्षक संघ ब्लॉक नालछा द्वारा 13/01/2019 को धरमपूरी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक श्री पांचीलाल मेडा को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई पत्र के साथ धार जिले के 1400 प्रेरक एवं मध्यप्रदेश के 24000 साक्षरता प्रेरक भाई एवं बहनों की पीड़ा एवं दयनीय स्थिति को बताते हुए कांग्रेस सरकार के वचन-पत्र बिन्दु क्रमांक 22 के अनुसार सभी शिक्षा प्रेरकों को समायोजन कर सेवा बहाली किये जाने की मांग की।
विधायक महोदय ने बधाई-पत्र प्राप्त करते हुए साक्षर भारत योजना के तहत चलाई गई सभी योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर बड़ी गंभीरता के साथ प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाने की बात प्रेरकों से की एवं आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द आपकी समस्या का निराकरण किया जायेगा।

बधाई पत्र ग्राम मेहन्दीखेडी मेें प्रेरक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कटारे द्वारा दिया गया। इस मौके पर समस्त प्रेरक साथी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

उक्त जानकारी प्रेरक शिक्षक संघ ब्लॉक मीडिया प्रभारी राहुल मालवीय द्वारा दी गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version