मध्यप्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले आयोजित होने जा रहे मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वागत समारोह व कार्यकारिणी के गठन को लेकर हुई बैठक | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले आयोजित होने जा रहे मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वागत समारोह व कार्यकारिणी के गठन को लेकर हुई बैठक | New India Times

म.प्र. बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी कल्याण संघ संगठन के बैनर तले आज माननीय मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के स्वागत समाहरो एवं धार जिले की कार्यकारणी के गठन के सम्बन्ध में मीटिंग रखी गई, जिसमे बिजली विभाग से जुड़े आउट सोर्स कर्मचारियों की समस्या से धार जिले अध्यक्ष श्री हेमदास बैरागी एवं धार जिले की समस्त कार्यकारणी ने अवगत कराया की कई वर्षों से सभी आउटसोर्स कर्मचारी विद्युत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है परंन्तु आज दिनांक तक भी इनके नियमिति करण का निर्णय विगत सरकर द्वारा नही लिया गया, जिससे कर्मचारियो में अत्यंत रोष है अतः संगठन की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में आगामी कमलनाथ जी के सम्मान समारोह में कमलनाथ जी को कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र में सम्मिलित आउटसोर्स कर्मचारियो के नियमिति करण का वचन पूर्ण करने हेतु मांग की जाएगी।

उक्त आयोजन में संगठन के महासचिव श्री नितिन गावंडे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव-राजपुत जी, इंदौर जिले से राजेश भिंडे जी एवं प्रवक्ता मो. जावेद खान, झाबुआ जिले अध्यक्ष दिनेश पाटीदार जी, बड़वानी जिला अध्यक्ष मनीष सेन जी खरगोन जिले से करण जी चौहान एवं धार जिले के सेकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version