रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ पत्रकार की निष्पक्ष कलम को गुंडागर्दी व अपने रोब के बल पर कोई दबा नहीं सकता, यदि कोई सच्चा समाचार प्रकाशित करने पर पत्रकार पर हमला करे या उसे धमकाता है तो उसे कायर ही कहा जाएगा। झाबुआ जिले के पत्रकार नरेंद्र राठौड़ को ठेकेदार की रिश्तेदार ने धमकी दी है। पत्रकार राठौर के द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 5 रुनवाल बाजार के प्रवेश मार्ग से लेकर लक्ष्मीबाई मार्ग तक चले सीसी रोड के घटिया निर्माण कार्य का समाचार अपने समाचार पत्र में प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकाने पर पत्रकार आक्रोशित हो कर समस्त पत्रकार एकजुट हुए और पुलिस अधीक्षक श्री महेश चंद्र जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्राप्त करने एवं मामले को जानने के बाद तत्काल एसपी श्री जैन ने इस संबंध में धारा 107 एवं 116 के तहत संबंधित पर कार्रवाई करने के निर्देश एसडीओपी झाबुआ ऐश्वर्या शास्त्री को जारी किए हैं।
ज्ञापन सौंपते समय पत्रकार नरेंद्र राठौड़, अहद खान, सचिन बैरागी, महेश राठौर, पियूष गादिया, परवीन सोनी, दौलत गोलानी, राकेश पोजदार, राधेश्याम पटेल, जावेद शेख, रहीम हिंदुस्तानी, फारुख शेरानी आदि पत्रकार उपस्थित थे।
