पुलिस आपकी मित्र है और आपके सहयोग के लिए है: पुलिस अधीक्षक | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:

पुलिस आपकी मित्र है और आपके सहयोग के लिए है: पुलिस अधीक्षक | New India Times

नगर के बहुचर्चित बम व 20 लाख की रंगदारी कांड में क्षेत्राधिकारी अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घंटे के अंदर अभियुक्त गुड्डू पुत्र खालिक निवासी नवाब साहब पुरवा कस्बा थाना तंबौर को 315 बोर तमंचा दो जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल व बाइक सहित बंदी बनाने में पुलिस को मिली सफलता को लेकर आज व्यापार मंडल लहरपुर भारत विकास परिषद सर्राफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में नगर के मोहल्ला काजी टोला स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर प्रांगण में पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार द्वारा टीम में सम्मिलित सभी पुलिस जनों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र पुरी ने किया उन्होंने इस मौके पर पुलिस अधीक्षक से खत्री याना बाजार में स्थायी पिकेट ड्यूटी की मांग की जिसे पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार कर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने साहसी सर्राफा व्यापारी हरीश रस्तोगी को स्थित से बहादुरी से निपटने एवं पुलिस के साथ सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा पुलिस आपकी मित्र है और आपके सहयोग के लिए हैं आप द्वारा पुलिस टीम को सम्मानित किए जाने से पुलिसकर्मियों में उत्साह का संचार होगा और वह और अधिक उर्जा से आप सब की सुरक्षा में तत्पर रहेंगे इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशरफ बिलाल सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू भारत विकास परिषद के डॉक्टर आशुतोष शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ स्मृत चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी सुरेश कुमार ने की इस मौके पर उन्होंने इस कांड में शामिल टीम की भूर भूर प्रशंसा की सम्मानित होने वालों में क्षेत्राधिकारी लहरपुर अखंड प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी क्राइम ब्रांच योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक चैंपियन लाल, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव क्राइम ब्रांच, निरीक्षक बीएल यादव, निरीक्षक गिरीश चंद अग्निहोत्री, उप निरीक्षक हरि ओम, नगर चौकी प्रभारी रोहित दुबे, मुकेश कुमार के साथ साथ कांस्टेबल काजी जमीर अहमद, घनश्याम शर्मा, उमेश मिश्रा, राहुल कुमार व बलदेव सिंह को भी पुलिस अधीक्षक ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर भारी संख्या में नगर के व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version