स्कूली वैन में फटा सिलेंडर, एक दर्जन बच्चे झुलसे, तीन की हालत गंभीर | New India Times

हनीफ खान, भदोही/लखनऊ (यूपी), NIT:

स्कूली वैन में फटा सिलेंडर, एक दर्जन बच्चे झुलसे, तीन की हालत गंभीर | New India Times

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार की सुबह स्कूली वैन में लगा गैस सिलेंडर अचानक फट पड़ा जिससे वैन में सवार लगभग एक दर्जन स्कूली मासूम बच्चे झुलस गये जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घायल सभी बच्चों को महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया है। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

स्कूली बच्चों के अभिभावक स्कूल संचालक, वैन चालक सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

स्कूली वैन में फटा सिलेंडर, एक दर्जन बच्चे झुलसे, तीन की हालत गंभीर | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल की वैन शनिवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बताया जाता है कि उक्त स्कूली वैन रसोई गैस सिलेंडर से चल रही थी। जैसी ही वह कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर गांव के समीप पहुंची तभी वैन में धमाके के साथ आग लग गई। स्कूल वैन में लगभग एक दर्जन बच्चे सवार थे। आग लगने से वैन में सवार लगभग सभी बच्चे झुलस गये। वैन में सवार स्कूली बच्चों की चीख-पुकार शुरू हो गई। आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने झुलसे सभी बच्चों को महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय उपचार हेतु ले आये। जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

स्कूली वैन में फटा सिलेंडर, एक दर्जन बच्चे झुलसे, तीन की हालत गंभीर | New India Times

स्कूली बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ कर रसोई गैस सिलेंडर लगाकर चलने वाले स्कूली वैन के खिलाफ सम्बन्धित विभाग के अधिकारी पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं जिससे आक्रोशित अभिभावक स्कूल संचालक व वैन चालक सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हैं। जिला अस्पताल पर घायल स्कूली बच्चों के अभिभावकों सहित काफी लोगो की भीड़ जमा हो गई है। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version