रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

सुस्त प्रशासन से आमजन हलकान हो रहे हैं इसकी मुख्य वजह यह है कि नगर परिषद द्वारा विकास कार्यों सहित रोजमर्रा के कार्य की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नगर परिषद अधिकारी ने कुर्सी संभालते ही लोगों को आश्वस्त किया था कि नगर तेज गति से विकास की रफ्तार पकड़ेगा लेकिन उल्टा हो रहा है। चहुंमुखी विकास का ख्वाब दिखाने वाले नगर परिषद अधिकारी वही कर रहे हैं जो पूर्व में अधिकारी एवं कर्मचारी करते आए हैं नगर की तमाम सड़कें टूटी पड़ी है नगर का बड़ा गंदा नाला नगर के बीचो-बीच से बह रहा है बस्ती वाले उस खुले नाले की गंदगी व बदबू से परेशान है। मच्छर भी भिन्न-भिन्न आ रहे हैं बीमारियां फैल रही है। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां झाबुआ जिले के मेघनगर में उड़ाई जा रही है।
