आसिम खान, ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा स्टेडियम में सूर्य नमस्कार के दौरान कमलनाथ सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना को अचानक चक्कर आने के कारण जिला चिकित्सालय आईसीयू में भर्ती किया गया जहाँ उनकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हार्ट में इन्फेक्शन के कारण उन्हें तकलीफ हुई इसी दौरान तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु की खबर से सारे छिंदवाड़ा में गम का माहौल हो गया है। कमलनाथ जी को सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने सारे कार्यक्रम को रद्द कर छिंदवाड़ा की ओर रवानगी कर दी है। सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। संपूर्ण जिले में शोक छा गया है।
