स्वामी विवेकानंद जयंति (राष्ट्रीय युवा दिवस) की पूर्व संध्या पर मुस्लिम विकास परिषद ज़िला भोपाल ने दहेज़ कुप्रथा पर युवाओं की सोच नाम से "यूथ समिट" का हुआ आयोजन | New India Times

शाहनवाज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्वामी विवेकानंद जयंति (राष्ट्रीय युवा दिवस) की पूर्व संध्या पर मुस्लिम विकास परिषद ज़िला भोपाल ने दहेज़ कुप्रथा पर युवाओं की सोच नाम से "यूथ समिट" का हुआ आयोजन | New India Times

शुक्रवार 11 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंति (राष्ट्रीय युवा दिवस) की पूर्व संध्या पर मुस्लिम विकास परिषद ज़िला भोपाल ने दहेज़ कुप्रथा पर युवाओं की सोच नाम से “यूथ समिट” का आयोजन किया। जिसमें शहर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार रखे।
पार्टीसिपेट में हुनैज़ा खान, दानिश खान, आफ़रीन खान, अशरफ़ अली, फैज़ खान, सरफराज अली, मोहसिन खान, मुवीन उर रहमान ने दीन ए इस्लाम की रोशनी में एवं संविधान के आयने में दहेज को सामाजिक बुराई माना।
वहीं परिषद के अध्यक्ष “मोहम्मद माहिर ने कहा कि परिषद ऐसे मुस्लिम युवाओ के रिश्ते लगाएगे जो बिना दहेज़ के निकाह करना चाहते हैं।”

स्वामी विवेकानंद जयंति (राष्ट्रीय युवा दिवस) की पूर्व संध्या पर मुस्लिम विकास परिषद ज़िला भोपाल ने दहेज़ कुप्रथा पर युवाओं की सोच नाम से "यूथ समिट" का हुआ आयोजन | New India Timesवहीं “मुख्य अतिथि सैय्यद इफ़्तेख़ार अली खान(चैयरमैन मुंशी हुसैन खांन इस्टीट्यूट)ने कहा कि एक ज़माने में शादी में इतनी सादगी थी कि विना कार्ड के ही सारे प्रोग्राम हो जाते थे कोई फिज़ूलखर्ची नहीं होती थी।”
विशेष अतिथि सैयद मोहम्मद सलमान(चीफ़ एडीटर रफ्तार ज़माना पोर्टल)ने कहा कि दहेज़ की ज़िम्मेदार बहुत हद तक वो विवाहित महिलाये जो आपस की प्रतिद्वन्द्विता में दहेज़ को बढ़ावा देती है।

“विशेष अतिथि के रूप में सुपर बिल्डर के प्रोप्राइटर श्री जमील कुरैशी ने कहा कि परिषद को चाहिए कि शादियों में होने वाली फिज़ूलखर्ची के खिलाफ़ भी समाज को जागरूक करे।

स्वामी विवेकानंद जयंति (राष्ट्रीय युवा दिवस) की पूर्व संध्या पर मुस्लिम विकास परिषद ज़िला भोपाल ने दहेज़ कुप्रथा पर युवाओं की सोच नाम से "यूथ समिट" का हुआ आयोजन | New India Times

परिषद की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रईसा मलिक ने कहा कि औरतों को कंट्रोल करना मर्दों की प्राथमिकता है कि वो दहेज़ की लानत से उन्हें जागरूक करे।
पत्रकार शाहिद कामिल ने कहा कि दहेज़ की आड़ में कई बार झूठे प्रकरण भी सामने आते हैं इसलिए दहेज़ तो समाज को कोढ़ की तरह खा रहा है।
पत्रकार युसुफ खान ने कहा कि बच्चे और बच्चियों की मां बाप को शुरू से ही दीनी तालीम देना चाहिए ताकि वो दहेज़ जैसी लानत से मेहफूज़ रहें।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश के संगठन सचिव अनस अली ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यूथ समिट का उद्देश्य युवाओ को एक ऐसा मंच देना मकसद था जहां से वो अपने विचार रख सके कि आज का मुस्लिम युवा वर्ग सामाजिक सरोकारो पर क्या सोचता है इसलिए परिषद ने पहला कार्यक्रम दहेज़ कुप्रथा को चुना जो सभी समाजो में बुरा जाना जाता है जिसको सभी समाज खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद जयंति (राष्ट्रीय युवा दिवस) की पूर्व संध्या पर मुस्लिम विकास परिषद ज़िला भोपाल ने दहेज़ कुप्रथा पर युवाओं की सोच नाम से "यूथ समिट" का हुआ आयोजन | New India Timesवही कार्यक्रम का संचालन ज़िला भोपाल महिला विंग की अध्यक्ष असमा खान ने बखूबी किया। जबकि जिला भोपाल अध्यक्ष मुजाहिद खान ने अपने धन्यवाद स्पीच में सभी पार्टीसिपेट,पधारे हुये अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये मुस्लिम विकास परिषद की एक पहल है और आइंदा भी मुख्तलिफ़ विषयों पर इस तरह के आयोजन होते रहेगे परिषद उम्मीद करती है कि आप सभी लोगों का सहयोग इसी तरग मिलता रहेगा।

स्वामी विवेकानंद जयंति (राष्ट्रीय युवा दिवस) की पूर्व संध्या पर मुस्लिम विकास परिषद ज़िला भोपाल ने दहेज़ कुप्रथा पर युवाओं की सोच नाम से "यूथ समिट" का हुआ आयोजन | New India Timesमुस्लिम विकास परिषद के पदाधिकारीयों में परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अमीन, प्रदेश सचिव मामूर हनफी (जबलपुर)कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल शफ़ीक़ इंजीनियर, नेहरू युवा केंद्र के पूर्व अधिकारी अब्दुल रशीद खान भी उपस्थित थे वहीं ज़िला पदाधिकारीयों में रऊफ मुजद्दिदी उपाध्यक्ष ज़िला भोपाल, एड. समीर मोहम्मद ज़िला महामंत्री, मोहम्मद माजिद रहमान संगठन सचिव,ज़िला सचिव मोहम्मद अशर, आईटी सेल अध्यक्ष सैयद दानिश अली, आईटी सेल उपाध्यक्ष मुसैब खान, मोहम्मद साजिद रहमान ब्लॉक अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज़ ,तथा ज़िला देवास खातेगांव ब्लॉक अध्यक्ष सादिक खान, तथा ज़िला शाज़ापुर के शुज़ालपुर नगर अध्यक्ष मोहम्मद हलीम इत्यादि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version