भिंड कलेक्टर ने कई शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड कलेक्टर ने कई शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण | New India Timesकलेक्टर श्री छोटे सिंह ने कई शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति, शिक्षक/शिक्षिका की कार्य के प्रति उदासीनता एवं स्कूल की समय से पूर्व छुट्टी करने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जाहिर की साथ ही संवंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

मंगदपुरा प्राथमिक शाला निरीक्षण के दौरान शाला के बाहर गंदगी देख कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की एवं संबंधित पंचायत के सरपंच को इस ओर ध्यान देकर सफाई कराने को कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने पंचायत सचिव प्रह्लाद सिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शाला में बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षक को इस ओर ध्यान देने को कहा। उन्होंने बच्चों से मध्यान भोजन के बारे में पूछा ओर उन्हें मन लगाकर पढ़ने को कहा।
कलेक्टर श्री छोटे सिंह ने बबेडी़ स्थिति माध्यमिक एवं

हाईस्कूल के निरीक्षण दौरान बच्चों की अत्यधिक कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की एवं संवंधित प्राचार्यों से इस ओर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि वे इस प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही करेंगे। उन्होंने शिक्षक/शिक्षिका को अपना रवैया सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि अगली बार निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बबेडी हाईस्कूल में बच्चो से गणित विषय पर प्रश्न पूंछे।

कलेक्टर श्री छोटेसिंह ने द्वारा नुन्हाटा स्थित माध्यमिक एवं हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि हाईस्कूल नुन्हटा की समय से पूर्व छुट्टी कर दी गयी। जिस पर कलेक्टर श्री छोटे सिंह द्वारा बेहद नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने हाईस्कूल नुन्हाटा के प्राचार्य श्री अखिलेश कुमार सहित स्कूल की सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version